{"_id":"6792addc7eef2198610f606c","slug":"cabinet-approves-chulkana-dham-as-khatu-shyam-place-of-worship-panipat-news-c-18-1-knl1014-566849-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कैबिनेट ने चुलकाना धाम को खाटू श्याम पूजा स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कैबिनेट ने चुलकाना धाम को खाटू श्याम पूजा स्थल
विज्ञापन
पानीपत। श्रीश्याम बाबा मंदिर चुलकाना धाम को राज्य सरकार ने अपने अधीन लेने का फैसला किया है। कैबिनेट ने खाटू श्याम पूजा स्थल बोर्ड बनाने की मंजूरी दी है। यह श्राइन बोर्ड के अंतर्गत काम करेगा। इधर चुलकाना धाम की प्रबंधन ने दावा किया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले इस पर स्टे लगा दिया है। हाईकोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई 19 मई को होगी।
पानीपत के चुलकाना गांव स्थित श्रीश्याम बाबा मंदिर प्रदेश ही नहीं देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। यहां हर माह एकादशी और फाल्गुन की एकादशी व द्वादशी पर मेले का आयोजन किया जाता है। लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने आते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को कैबिनेट के फैसले के बारे में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पानीपत के चुलकाना स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में लाखों श्रद्धालु आते हैं। कैबिनेट ने इसको लेकर खाटू श्याम पूजा स्थल बोर्ड बनाने की मंजूरी दी है। यह श्राइन बोर्ड के अंतर्गत काम करेगा। विधेयक 2025 के मसौदे को मंजूरी मिली है। इसके बाद यहां सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
बेहतर प्रबंधन और मंदिर विकसित करने की दलील पर स्टे
वरिष्ठ अधिवक्ता अमृता नागपाल ने बताया कि चुलकाना धाम को श्राइन बोर्ड के अंतर्गत करने की सुगाबुगाहट चल रही थी। उन्होंने मंदिर प्रबंधन की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। जस्टिस कुलदीप तिवारी की कोर्ट में वीरवार को इस मामले में सुनवाई की गई। उन्होंने अदालत में अपनी दलील पेश करते हुए कहा, चुलकाना धाम श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। प्रबंधन ने ही मंदिर को बनवाया है और बेहतर व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। यहां प्रबंधन में किसी प्रकार का विरोध या फिर विवाद नहीं है। ऐसे में इसको श्राइन बोर्ड के अंतर्गत करना उचित नहीं है। अमृत नागपाल ने दावा किया कि जस्टिस कुलदीप तिवारी की कोर्ट ने इस पर स्टे दे दिया। इस मामले में अगली तारीख 19 मई को है।
विज्ञापन
-- -- --
वर्जन
समिति की ओर से मंदिर का प्रबंधन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जा रही हैं। सरकार को इसके विकास में सहयोग करने का भरोसा दिया था। इसको अपने अधीन करना उचित नहीं है। प्रबंधन इसकी सुगबुगाहट मिलने पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट गया था। वकील ने उनको स्टे होने की जानकारी दी है। इसके आदेश जल्द ही मिले जाएंगे।
-रोशनलाल छौक्कर, प्रधान, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति चुलकाना धाम ।