फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   c

कॉलेजों में लॉक हुई आवेदन प्रक्रिया, अब कट ऑफ लिस्ट का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
c
कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया वीरवार 24 सितंबर को लॉक हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को पहली कट ऑफ लिस्ट का इंतजार है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। अब पहली कट ऑफ लिस्ट एक अक्तूबर को लगेगी। कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले के 11 कॉलेजों में लगभग नौ हजार सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होना है। शहर के प्रमुख पांच कॉलेजों में ही यूजी की 5570 और प्रोफेशनल कोर्सेस की 820 सीटें हैं। 12वीं पास विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए स्नातक स्तर की कक्षाओं में दाखिला लेना विद्यार्थियों के लिए कठिन होगा। इस वर्ष कॉलेजों में स्नातक स्तर की कट ऑफ लिस्ट बढ़ सकती है।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने सीटें बढ़ाने की नहीं दी अनुमति
इस वर्ष अभी तक सीटें बढ़ाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने अनुमति नहीं दी है। ऐसे में छात्रों की संख्या बढ़ने से सीटें कम पड़ेंगी। जिससे छात्रों को मेरिट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख कॉलेजों में सीटें
कॉलेज यूजी सीटें प्रोफेशनल सीटें कुल
आर्य कॉलेज पानीपत 1410 440 1850
एसडी कॉलेज पानीपत 1720 160 1880
आईबी कॉलेज पानीपत 1480 220 1700
राजकीय कॉलेज पानीपत 640 .. 640
देवीलाल कॉलेज सिवाह 320 - 320
आर्य आदर्श कन्या कॉलेज मडलौडा 890 60 950
राजकीय कॉलेज मडलौडा 440 - 440
राजकीय कॉलेज इसराना 370 - 370
स्नातक में ऑनलाइन शेड्यूल में हुआ बदलाव
डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट की तैयारी - 27 सितंबर तक
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 1 अक्तूबर
फीस जमा करने की तिथि - 1 से 5 अक्तूबर
दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 8 अक्तूबर
फीस जमा करने की तिथि - 8 से 12 अक्तूबर
ओपन काउंसलिंग व कक्षाओं की शुरुआत - 13 अक्तूबर
कॉलेजों में आगामी शेड्यूल में भी परिवर्तन किया गया है। पहली कट ऑफ लिस्ट 26 सितंबर की बजाय एक अक्तूबर को जारी होगी। एक से पांच अक्तूबर तक फीस जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed