{"_id":"6109a1ac8ebc3e88d42c2958","slug":"by-entering-the-house-22-people-including-seven-nominated-did-a-deadly-attack-on-mother-and-son-looted-four-thousand-panipat-news-knl787683137","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर सात नामजद समेत 22 लोगों ने मिलकर मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, चार हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर सात नामजद समेत 22 लोगों ने मिलकर मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला, चार हजार लूटे
विज्ञापन
जावा कॉलोनी में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी करीब 21 लोगों को साथ लेकर आया। पीड़ित युवक और उसकी मां पर सरिए और डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो आरोपी पीड़ित की जेब से चार हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जावा कॉलोनी निवासी माली देवी, पत्नी देवा सिंह ने बताया कि एक अगस्त की शाम सात बजे उनका बेटा रविंद्र घर के बाहर दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच वीरभान और उसका साथी बाइक पर सवार होकर आए। जिन्होंने रविंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका बेटे ने विरोध किया तो वीरभान 10 मिनट रुकने की बात कहते हुए चला गया। 10 मिनट बाद वह अपने 21 साथियों के साथ हाथ में तेजधार हथियार लेकर आया और घर के बाहर खड़ा होकर गालियां देने लगा। आरोपियों देखते हुए उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन वे जबरदस्ती मकान में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रविंद्र के सिर में सरिया मारा, वहीं उसके हाथ पकड़कर उसके चेहरे पर डंडों से हमला किया। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई तो आरोपी जेब से चार हजार रुपये निकालते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों में वीरभान, अनिल, छोट्टन, शिवम, टूल्ली सरपंच, योगश और 15 अन्य युवक शामिल थे।
पीड़ित की शिकायत पर सात नामजद और 15 अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कियास है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी