फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   By chanting Hari-Kirtan, the sins of a person's past lives are erased: Pandit Brijkishore Shastri

हरि-कीर्तन से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के मिट जाते हैं पाप : पंडित बृजकिशोर शास्त्री

Fri, 29 May 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
By chanting Hari-Kirtan, the sins of a person's past lives are erased: Pandit Brijkishore Shastri
श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में भजन-कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : सभा - फोटो : Self
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में चल रही पुरुषोत्तम मास कथा में वीरवार को कथा वाचक पंडित बृजकिशोर शास्त्री ने कहा कि हरि-कीर्तन से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया।
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ समय है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सदाचार अपनाने और विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म का साथ न छोड़ने का संदेश दिया। कथा में मलमास की महिमा और भगवान विष्णु की शरणागति का महत्व बताया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने मलमास को पुरुषोत्तम नाम देकर उसे विशेष महिमा प्रदान की। इस माह में दान, जप, तप और कथा श्रवण का फल कई गुना अधिक मिलता है। कथा के अंत में भजन-कीर्तन, सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण किया गया। सभा प्रधान तरुण गांधी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में भजन-कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : सभा

श्री सनातन धर्म मंदिर सभा में भजन-कीर्तन करती महिलाएं। स्रोत : सभा- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed