फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   By becoming a relative, the frard person withdraws one lakh rupees .

रिश्तेदार बनकर ठग ने युवक के खाते से निकाले एक लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
By becoming a relative, the frard person withdraws one lakh rupees .
रिश्तेदार बनकर ठग ने एक युवक के खाते से 99,999 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मॉडल टाउन से एक युवक के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

ठगी नंबर-1
राजनगर निवासी मुनीम ने बताया कि उसका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। वह फैक्टरी में काम कर रहा था, तभी उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। जिसने कहा कि मैं तुम्हारा रिश्तेदार बोल रहा हूं, खाते में 25 हजार रुपये डलवा रहा हूं, मुझे नकद निकलवाकर दे देना। जिस पर युवक ने उसे एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही खाते से 74999 रुपये कट गए। आरोपी युवक ने दोबारा फोन किया और दोबारा लिंक भेजने की बात कही। आरोपी ने कहा कि गलती से 74999 रुपये कट गए, लेकिन इस बार लिंक पर क्लिक करने पर वह रुपये वापस आ जाएंगे। उसने विश्वास कर दोबारा लिंक पर क्लिक किया तो रुपये वापस आने की बजाए 25 हजार रुपये और कट गए।
विज्ञापन

ठगी नंबर-2
विराट नगर निवासी एक युवक के खाते से ठग ने 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात ठग के खिलाफ मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। विराट नगर निवसी प्रखर सिंह गहलोत ने बताया कि उसका कोटक महेंद्रा बैंक में खाता है। उसके पास पांच मैसेज आए। 10-10 हजार करते 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने खाते की जांच की तो खुलासा हुआ कि उपरोक्त नकदी अमेजन अकाउंट से निकाली गई है। जिसके बाद उसने अपना खाता ब्लॉक कराया और मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed