फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buyers' whip may be used on Panipat's exports

Panipat News: पानीपत के निर्यात पर चल सकता है क्रेताओं का चाबुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Buyers' whip may be used on Panipat's exports
पानीपत। समुद्री जहाजों की कंपनियों ने कंटेनर ले जाने का भाड़ा लगभग ढाई से तीन गुना बढ़ा दिया है। अब विदेशी क्रेता अपने ऑर्डर कैंसल करने लगे हैं। वह महंगे भाड़े में माल नहीं चाहते। इसलिए वह चीन को अपने फायदे के लिए ऑर्डर देने लगे हैं क्योंकि चीन से सस्ता माल मिल रहा है। ऐसे में पानीपत के निर्यातकों की परेशानियों बढ़ गई है। उद्यमियों का मानना है कि चीन ने यह चाल विदेशी ऑर्डर प्राप्त करने के लिए चली है। अब पानीपत के निर्यातकों का करोड़ों का माल गोदाम में स्टॉक हो गया है। समुद्री जहाल नहीं मिलने से लगभग 4500 कंटेनर पोर्ट पर भी फंसे हैं।
विज्ञापन

समुद्री जहाज कंपनियों ने हर देश के लिए संभी कंटेनरों का भाड़ा सात हजार डॉलर प्रति कंटेनर कर दिया है। इराक व दुबई का भाड़ा 900 डॉलर प्रति कंटेनर था, अब यहां का भाड़ा 2100 डॉलर प्रति कंटेनर कर दिया गया है। यूरोप , अमेरिका व जापान का भाड़ा सात हजार डॉलर प्रति कंटेनर तय कर दिया है। ऐसे में निर्यातकों को बचत की बजाय बड़ा घाटा हो रहा है। ऐसे में विदेश खरीदारों ने फिलहाल काफी ऑर्डर या तो रद्द कर दिए हैं या फिर कंटेनर के दाम कम होने तक माल का वितरण रोक दिया है। इस स्थिति में काफी उद्यमियों की रकम भी फंस गई है।
विज्ञापन






उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस फैलने के बाद से ही विश्व के लगभग सभी देश चीन से नाराज हैं। कोरोना काल में यूरोप, अमेरिका, इंग्लैंड व यूरोप के लगभग सभी देशों ने चीन का बॉयकॉट कर दिया था। पहले जो टेक्सटाइल के ऑर्डर चीन को मिलते थे, वे अब पानीपत को मिल रहे हैं। पानीपत का एक्सपोर्ट 12 हजार करोड़ से बढ़कर 15 हजार करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गोदाम भर गए हैं - धमीजा

चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा ने कहा कि विदेशी क्रेता ऑर्डर कैंसल करने लगे हैं। पोर्ट पर कंटेनर फंसे हुए हैं। निर्यातकों के गोदाम फुल हो गए हैं। निर्यातकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। जहाज कंपनियों ने भाड़ा कई कई गुना बढ़ा दिया है। निर्यातकों में भय बना हुआ है।





समुद्री जहाज कंपनियों से चल रही बातचीत : सिंह



शिपिंग कंपनियों की भी समुद्री जहाज कंपनियों से भाड़ा कम करने की बात चल रही है। उम्मीद है कि जल्द भाड़ा कम होगा। हम विश्व के लगभग सभी देशों में कंटेनर भेजते हैं। विदेशों से ऑर्डर मिलने के बाद दोनों पार्टी मिलकर कंटेनर कंपनी से संपर्क करती हैं। फिर कंटेनर में माल लोड होकर विदेशों में जाता है। वे कंटेनरों को रवाना करते हैं। पिछले कुछ समय से कंटेनर भेजने के लिए बड़े जहाज नहीं मिल रहे।



-जसबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी शिपिंग कंपनी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed