फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Buses will go to ISBT

Panipat News: आईएसबीटी तक जाएंगी बसें, पानीपत डिपो से सुबह चार बजे रवाना होगी पहली बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Buses will go to ISBT
पानीपत। जी-20 सम्मेलन के चलते कॉमर्शियल वाहनों के लिए बंद किए गए कुंडली बॉर्डर को रविवार रात 12 बजे खोल दिया जाएगा। इससे पानीपत से होकर दिल्ली जाने वाले उत्तर भारत के 30 हजार से अधिक रोडवेज और 10 हजार से अधिक स्थानीय रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। पुलिस ने शुक्रवार को सुबह कुंडली बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर जी-20 सम्मेलन के चलते कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन रोक दिया था। रोडवेज बसें भी कुंडली बॉर्डर पर ही सवारियां उतार कर वापस लौट रही थीं।
विज्ञापन

पानीपत नए बस अड्डे से रोजाना दिल्ली के लिए 1200 के करीब रोडवेज बसें रवाना होती हैं। इनमें पानीपत डिपो की 20 बसें भी शामिल हैं। इन बसों में 30 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। ये यात्री दिल्ली आईएसबीटी अंतरराज्यीय बस अड्डे से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों के लिए रवाना होते हैं। तीन दिनों से दिल्ली रूट पर बसों और ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्री दिल्ली जाने से परहेज कर रहे थे।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाली पानीपत डिपो की रोडवेज बसों का सुबह चार बजे संचालन शुरू हो जाता है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों काे सुबह चार बजे पानीपत के पुराने बस स्टैंड पर रोडवेज बस मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह छह बजे तक पुराने अड्डे पर ही मिलेंगी बसें

पानीपत डिपो से सुबह छह बजे तक दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस पुराने अड्डे पर मिल जाएगी। सुबह चार बजे से छह बजे तक औसतन हर आधे घंटे बाद दिल्ली जाने के लिए पानीपत रोडवेज डिपो की बस रवाना होती है। सुबह छह बजे के बाद शहर में सिटी बस सर्विस शुरू हो जाती है। छह बजे के बाद पुराने अड्डे से नए अड्डे तक चलने वाली रोडवेज बस सिटी बस के तौर पर चलती है, उसके बाद दिल्ली और अन्य रूटों के लिए रवाना होती है।


वर्जन
सीमा सील होने के कारण बसों काे कुंडली बॉर्डर तक भेजा जा रहा था। रविवार रात 12 बजे बॉर्डर खुलने की उम्मीद है। इसके बाद आईएसबीटी अंतरराज्यीय बस अड्डे तक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
- कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed