फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus service started again for college girl students

कॉलेज छात्राओं के लिए फिर से बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bus service started again for college girl students
ानीपत। विद्यार्थियों को लेने कि लिए बस रवाना होती हुई। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। कोरोना संक्रमण के चलते महाविद्यालयों के लिए संचालित हो रहीं बसें बंद कर दी गई थीं, जिसे अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। महाविद्यालयों के खुलने के बाद फिर से बसों का संचालन शुरू किया गया है ताकि छात्राओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

ब्लॉक मतलौडा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राएं कोरोना संक्रमण के पहले दो वर्ष से बस नहीं चलने की समस्या से जूझ रहीं थी। किसी तरह बस का संचालन शुरू हुआ तो तीसरी लहर आने पर महाविद्यालय बंद हो गए और बसों को भी बंद करना पड़ा। इसके बाद अब बसों का संचालन शुरू हुआ है। मतलौडा के लिए पानीपत डिपो से रोज आठ बसों का संचालन शुरू किया गया है। पानीपत डिपो से छात्राएं मतलौडा महाविद्यालय में पढ़ने जा सकेंगे। इस बसों का लाभ पानीपत से मतलौडा के बीच पड़ने वालें गांवों में रहने वाली छात्राओं को भी मिलेगा।
विज्ञापन

सेक्टर-18 स्थित राजकीय महाविद्यालय के लिए दो बसों का संचालन शुरू किया गया है। इन दो बसों में छात्राओं के साथ ही छात्र भी सफर कर सकेंगे। महाविद्यालय खुलने के साथ ही यहां के लिए भी रोडवेज ने बसों का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि संक्रमण से पहले यहां के लिए चार बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन अभी विद्यार्थियों की संख्या कम होने की वजह से दो बसें ही चलाई गई हैं। राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या संजू अंबरोल ने बताया कि मार्च में छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखने हुए बसों की संख्या बढ़ाने के लिए रोडवेज से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ देवी लाल समेत अन्य महाविद्यालयों के लिए भी बस की जरूरत
ताऊ देवी लाल महाविद्यालय समेत जिले के अन्य कॉलेजों में भी छात्राओं के लिए बस चलाने की मांग उठती आ रही है। गांव सिवाह स्थित ताऊ देवी लाल कॉलेज के साथ समालखा स्थित वैश्य गर्ल्स कॉलेज के लिए डिपो से विशेष बस नहीं चलाई जा रही है।

कॉलेज खुलने के बाद फिर से बसों का संचालन शुरू हो गया है। मतलौडा के सरकारी कॉलेज के लिए रोज आठ और सेक्टर-18 के लिए दो बसों का संचालन किया जा रहा है। छात्राओं की संख्या अधिक होने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। - कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक,पानीपत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed