फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus driver dies due to electrocution while raising tricolor flag

पानीपत: स्कूल में तिरंगा झंडा लगाते समय बस ड्राइवर की करंट लगने से मौत, सिक्योरिटी गार्ड झुलसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bus driver dies due to electrocution while raising tricolor flag
पानीपत। अंसल स्थित किडजी स्कूल में तिरंगा झंडा लगाते समय बस ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसके साथ काम कर रहा सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढे 10 बजे हुआ। तिरंगा लगाते समय लोहे की पाइप स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11000 केवी की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गई, जिस वजह पाइप में करंट दौड़ गया और हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चावला कॉलोनी निवासी प्रिंस(33) पिछले चार माह से अंसल किडजी स्कूल में ड्राइवर की नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने प्रिंस को स्कूल के आंगन में तिरंगा झंडा लगाने के लिए कहा था। जिस आदेश पर प्रिंस ने स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड प्रकाश बहादुर के साथ मिलकर लोहे की पाइप में तिरंगा लगाया और उसने जैसे ही पाइप को खड़ा किया तो वह ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गई। पाइप में करंट दौड़ जाने की वजह प्रिंस औऱ उसका एक साथी प्रकाश भी बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल स्टाफ ने मिलकर झुलसे हुए दोनों व्यक्तियों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्रिंस को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रकाश बहादुर एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

8 माह पहले हो चुकी प्रिंस की पत्नी की मौत,अब दो बच्चे के सिर से उठा पिता का साया-
प्रिंस की पत्नी प्रीति की आठ माह पहले मौत हो गई थी, प्रीति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी, प्रीति के मायके वालों ने प्रिंस पर आरोप लगाया था कि बेटी ने उनसे तंग आकर आत्महत्या की है, जो केस विचाराधीन है। प्रिंस के दो बच्चे हैं, जिनके सिर से आठ माह पहले मां और अब पिता साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां का रो-रोकर बुरा हाल-
मां कमलेश ने बताया कि उनके तीन बच्चे है, बड़ा बेटा सोनू, मंझली बेटी प्रीति, सबसे छोटा प्रिंस था। पति किशनपाल की काफी साल पहले मौत हो गई थी। वह प्रिंस के साथ रहती थी, प्रिंस ही उसकी देखभाल करता था, मौत की सूचना के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

स्वतंत्रता दिवस की चल रही थी तैयार, हाथ से पाइप स्लीप होने से हुआ हादसा- मीना
स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही थी, जिसके चलते ग्राउंड में तिरंगा लगाया जा रहा था। प्रिंस और प्रकाश दोनों ही इस कार्य को कर रहे थे। उनके हाथ से पाइप स्लीप हुई तो वह पास से गुजर रही एचटी तारों से टकरा गई, इस हादसे में स्कूल प्रबंधन परिवार के साथ है।
- बिमला, स्कूल प्रिसिंपल, किडजी
वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।
- इंस्पेक्टर विजय सिंह, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed