फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bull jumped on car while fighting, woman and child injured

Panipat News: लड़ते हुए कार पर कूदा सांड, महिला व बच्चा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Bull jumped on car while fighting, woman and child injured
पानीपत। सेक्टर 25 में हनुमान मंदिर के पास दो सांड लड़ाई करते हुए सीए की कार के सामने आ गए। एक सांड कार के ऊपर कूद गया और शीशा तोड़ आधा कार में जा घुसा। शीशा टूटकर सीए की पत्नी और बच्चे की आंख में घुस गया। लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकाला और उन्हें निजी अस्पताल में भिजवाया। यहां तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सीए एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सेक्टर 29 निवासी अंकुश बंसल ने बताया कि 11 जून की रात वह अपनी पत्नी नेहा और 11 वर्षीय बेटे अर्जुन के साथ मित्तल मेगा मॉल आया था। यहां से वह रात को घर वापस लौट रहा था। सेक्टर-25 में हनुमान मंदिर के पास टर्न लेते ही काफी अंधेरा था तभी सामने से काला रंग का सांड भागता हुआ आया और गाड़ी पर कूद गया। वह शीशे के जरिए कार के अंदर आ गया। इसके बाद वह बाहर निकलकर भाग गया। पत्नी और बेटे की आंख में कांच के टुकड़े चले गए। बेटे के मुंह पर भी चोट आई है। आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। इसके बाद उसने भाई को कॉल कर मौके पर बुलाया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इसके बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पत्नी और बेटे की आंख से कांच के टुकड़े निकाले। अंकुश ने बताया कि जहां यह हादसा हुआ, वहां बिल्कुल अंधेरा था। वहां एक भी लाइट नहीं लगी हुई। वहां इतना ट्रैफिक निकलता है, बावजूद इसके वहां लाइट नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed