फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Budget released for PMShri schools

Panipat News: पीएमश्री स्कूलों के लिए बजट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Budget released for PMShri schools
पानीपत। केंद्र सरकार ने प्रदेश भर के 235 पीएम श्री स्कूलों को लेकर वर्ष 2024-25 के लिए बजट जारी किया है। हालांकि यह बजट पीएमश्री स्कूलों में छात्रों के नामांकन के आधार पर स्वीकृत किया गया है। बजट की राशि स्वच्छता योजना, विज्ञान एवं गणित, शिक्षण सहायक सामग्री से लेकर अन्य विषयों को लेकर खर्च की जाएगी। बजट की राशि सितंबर तक 75 और दिसंबर तक 100 प्रतिशत खर्च करनी होगी। पानीपत जिले में आठ पीएमश्री स्कूल हैं।
विज्ञापन


हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी पीएम श्री स्कूल मुखियाओं को पत्र लिख बजट खर्च संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिषद के पत्र के मुताबिक पीएमश्री के तहत केंद्र सरकार ने फरवरी में परियोजना अनुमोदन बोर्ड की बैठक में प्रदेश के सभी 124 राजकीय विद्यालयों हेतु विद्यालय अनुदान नामांकन के आधार पर स्वीकृत किया गया है। इसी में से दूसरे चरण में चयनित 111 पीएम श्री स्कूलों के लिए भी बजट उपलब्ध राशि में से प्रयोग किया जाएगा। वर्ष 2024-25 के लिए 235 जिनमें 124 प्रथम चरण और 111 द्वितीय चरण के स्कूल शामिल हैं, को नामांकन के आधार पर विद्यालय अनुदान राशि जारी की गई है।
विज्ञापन



स्वच्छता कार्य योजना पर खर्च होगा 10 प्रतिशत भाग
स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छता कार्य योजना में सभी प्रकार के विद्यालयों में शौचालयों के रख रखाव, कूड़ा प्रबंधन, सुरक्षित पेयजल व्यवस्था, सेनिटेशन और स्वास्थ्य रक्षा के लिए साबुन से हाथ धोना व स्वच्छता के बारे व्यवहार परिवर्तन हेतु स्कूल अनुदान में से 10 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षण सहायक सामग्री में भी खर्च होगी राशि
प्राइमरी, माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान व गणित विषय हेतु 10 प्रतिशत भाग और अन्य शिक्षण सामग्री टीएलएम की खरीद के लिए 10 प्रतिशत राशि खर्च की जाएगी। उक्त सामान खरीद को लेकर कमेटी का गठन होगा।



इन कार्यों पर खर्च होगी 70 प्रतिशत राशि-
- गैर क्रियाशील उपकरणों की मरम्मत व प्रतिस्थापना
- स्कूल की उपभोज्य वस्तुओं की खरीद
- स्कूल कार्यालय को लेकर स्टेशनरी की खरीद
- पानी, बिजली व इंटरनेट बिलों के भुगतान
- स्कूल प्रांगण, भवन, छत व चारदीवारी का रख रखाव व मरम्मत
- शौचालय की मरम्मत
- स्कूल प्रांगण में वृक्षा रोपण
- स्कूल में मुख्य वार्षिक दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम व वार्षिक खेलों का आयोजन
-एसएमसी की बैठक का आयोजन


नामांकन के आधार पर खर्च होगी राशि-

खर्च की मद 101 से 250 छात्र 251 से 1000 छात्र 1000 से अधिक छात्र
स्वच्छता कार्य 7500 10000 15000
विज्ञान व गणित 7500 10000 15000
टीएलएम 7500 10000 15000
अन्य कार्य 52500 70000 105000
कुल बजट 75000 100000 150000


वर्जन-
पीएम श्री स्कूलों में स्वच्छता, विज्ञान एवं गणित, शिक्षण सहायक सामग्री के अलावा रखरखाव व्यवस्थाओं को लेकर बजट जारी किया गया है। बजट की राशि परिषद के दिशा निर्देशानुसार खर्च की जाएगी।
- कुलभूषण जैन, सहायक परियोजना समन्वयक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed