फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother's body found hanging at sister's house

बहन के घर रह रहे भाई का शव फंदे पर लटका मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Brother's body found hanging at sister's house
बिल्लू कॉलोनी में बहन के घर रहने वाले भाई का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के वक्त घर में दो बच्चे थे। बहन व मृतक का जीजा कोरोना का टीका लगवाने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। भांजी ने पड़ोसियों को घटना के बारे में सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

22 वर्षीय अशोक कुमार मूल रूप से जिला फरुखाबाद, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वो एक साल से अपनी बहन सुनीता के पास कच्ची फाटक आश्रम के पास बिल्लू कॉलोनी में रहता था। अशोक हरिनगर में ही फैक्टरी में काम करता था। सुनीता ने बताया कि अशोक चार बहन-भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वे रविवार को साढ़े 9 बजे अपने पति बंटू के साथ सिविल अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने गई थी। घर पर उसकी सात साल की बेटी तनीषा व बेटा मयंक था।
विज्ञापन

तनीषा अशोक के कमरे में पानी लेने गई तो अशोक का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। तनीषा रोते हुए पड़ोस में गई और शव लटके होने की बात बताई। पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर इस बारे में बताया, वे तुरंत घर आए। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अब तक उन्हें यह नहीं पता कि अशोक ने यह कदम क्यों उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed