फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother-in-law tore her clothes and made an obscene video.

Panipat News: जेठ ने फाड़े कपड़े और बनाई अश्लील वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law tore her clothes and made an obscene video.
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के काबड़ी रोड क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने सगे जेठ पर छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसने अपनी आपबीती पति और सास को बताई तो उन्होंने उसकी सुनने की बजाय हाथ-पैर बांधकर पीटा। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 19 जून 2014 को हुई थी। जेठ श्रीपाल काफी समय से उस पर गंदी नजर रखता था। एक दिन घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए और डरा-धमका कर अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने हिम्मत जुटाकर यह घिनौनी करतूत पति और सास को बताई तो सास ने बाल खींचकर उसे कमरे में धकेल दिया। आरोप हैं कि पति ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधे और जमकर लात-घूंसे बरसाए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस के प्रभारी विनोद ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पति, जेठ व सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed