फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother-in-law misdeed Minor becomes pregnant zero FIR in Panipat

जीजा ने किया दुष्कर्म: गर्भवती हुई नाबालिग, पानीपत में जीरो FIR, पीड़िता की मां बोली- बेटी का घर होगा खराब

Wed, 04 Dec 2024 07:51 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 04 Dec 2024 07:51 PM IST
सार

जीजा ने अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म किया और अब पीड़िता दो माह की गर्भवती है। इस घटना का पता तब चला जब किशोरी के पेट में दर्द उठा। अस्पताल में जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नाबालिग गर्भवती है।

विज्ञापन
Brother-in-law misdeed Minor becomes pregnant zero FIR in Panipat
child crime - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना को अंजाम देने वाला और कोई नहीं पीड़िता का बहन का पति (जीजा) है। पानीपत के सेक्टर 13-17 के गांव में ईंट भट्ठे पर काम करने वाली 12 साल की किशोरी दो माह की गर्भवती हो चुकी है। पीड़िता एक माह पहले अपनी मां व भाई बहन के साथ पानीपत में ईंट भट्ठे पर काम करने आई थी। किशोरी के साथ उसके जीजा ने दो माह पहले बिहार में दुष्कर्म किया था। जिससे वह गर्भवती हुई। बाल कल्याण समिति ने भी किशोरी के बयान दर्ज किए हैं। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने किशोरी के बयानों पर मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। अब मामले को बिहार पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। किशोरी का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्या ने बताया कि उसके पास मंगलवार रात को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया था कि एक किशोरी और उसकी मां जिला नागरिक अस्पताल में रो रही है। वह सूचना मिलते ही यहां पहुंची। यहां एक 12 साल की लड़की व उसकी मां खड़ी थी। उसकी मां ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के एक गांव की रहने वाली है। वह तीन बेटियों व एक बेटे की मां है। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वह एक माह पहले पानीपत में ईंट भट्ठे पर काम करने आई थी। उसकी एक बेटी पैतृक गांव में परिवार के साथ रहती है। 12 साल की उसकी बेटी को मंगलवार सुबह पेट में दर्द हुआ। वह खोतपुरा सामुदायिक केंद्र में उसको लेकर गई। यहां जांच करने पर वह दो माह की गर्भवती मिली। डॉक्टरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए और बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना दी। वहां भी किशोरी की काउंसलिंग कराई गई।
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि उसका जीजा रमन दो माह पहले बिहार में उनके घर आया था। इस वक्त उसकी मां व पिता खेत में काम करने गए थे। भाई व बहनें स्कूल गई थी। वह घर पर अकेली थी। उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने डर के मारे किसी को इस बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मां बोली- बेटी का घर खराब होगा, नहीं करानी कार्रवाई
किशोरी की मां ने जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों को कहा कि उसकी बड़ी बेटी दो बेटियों व एक बेटे की मां है। वह दामाद पर कार्रवाई नहीं कराना चाहती है। अब पुलिस ने उसे जेल भेज दिया तो उसकी बेटी का घर खराब हो जाएगा।


पानीपत में जीरो एफआईआर दर्ज
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि किशोरी का परिवार एक माह पहले पानीपत आया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म बिहार में हुआ है। यहां जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। केस को बिहार ट्रांसफर किया जाएगा। फिलहाल किशोरी का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed