फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother-in-law died nine days after the accident

Panipat News: हादसे के नौ दिन बाद जीजा की मौत, साला गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law died nine days after the accident
पानीपत। बोहली के पास नौ दिन पहले हुए सड़क हादसे में जीजा की मौत हो गई। उसके साले की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करनाल के कुताना गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका छोटा भाई रिंकू व उसका जीजा परमजीत (35) निवासी गांव दादुपुर, करनाल 30 जून को निजी काम से पानीपत की ओर आ रहे थे। मोटरसाइकिल उसका जीजा परमजीत चला रहा था। बोहली गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। वह भी सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंच गए थे। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। वह उन्हें जल्द इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए थे। इलाज के दौरान उसके जीजा परमजीत की मौत गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed