{"_id":"6508b83d4f4976415f09a6c6","slug":"brother-in-law-committed-suicide-names-of-two-sisters-in-law-and-brother-in-law-in-suicide-note-panipat-news-c-244-1-pnp1003-6113-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीजा ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में दो सालियों और साले का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीजा ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट में दो सालियों और साले का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बबैल गांव में दो बेटे और दो बेटियों के पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए दो सालियों और एक साले को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि तीन दिन पहले साले और सालियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन पत्नी को साथ ले गए। इस दौरान तीन बच्चे भी उसके साथ चले गए, जबकि एक बेटी उसके पास थी।
बबैल गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई संजीव कुमार (35) की शादी 15 साल पहले रोहतक की निशा के साथ हुई थी। संजीव दो बेटों और दो बेटियों का पिता था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। इस दौरान संजीव और निशा में अक्सर झगड़ा होता था। इसे लेकर संजीव का साला प्रदीप और साली पिंकी तथा रेनू उसको प्रताड़ित करते थे। तीन दिन पहले भी संजीव और निशा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी प्रदीप, पिंकी व रेनू ने घर आकर संजीव के साथ झगड़ा किया और निशा को अपने साथ ले गए। इस दौरान तीन बच्चों को भी निशा अपने साथ ले गई, जबकि एक बेटी संजीव के पास छोड़ गई। इस घटना के बाद से ही संजीव काफी परेशान चल रहा था। यही कारण है कि तंग आकर उसने रविवार को छत के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। मां और चाची ने उसे लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा तो मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट की लैब में जांच कराई जाएगी। फिलहाल सेक्टर 13-17 थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन