फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   brother-in-law attacked the young man with a knife, case registered

पानीपत: बहनों ने भाई से मकान में हिस्सा मांगा, न देने पर जीजा ने चाकू से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
brother-in-law attacked the young man with a knife, case registered
पानीपत। मॉडल टाउन में शादीशुदा बहनों ने भाई के मकान में अपना हिस्सा मांगा। भाई ने देने से इंकार किया तो रंजिश में जीजा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। भाई का कहना कि बंटवारे का केस कोर्ट में विचाराधीन है, आरोपी जीजा और बहने मिलकर जबरदस्ती मकान पर कब्जा करना चाहते है। उन्होंने मामले की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपने भाई रमेश कुमार के साथ एक ही मकान में रहता है। मकान उसके पिता चमन लाल के नाम पर है। उसकी पांच बहनें हैं, जिनमें से शादीशुदा चार बहन उषा, वीना, सरोज और विमल ने इसी मकान पर अपना हक लेने का दावा किया है। उन्होंने बंटवारे का केस डाला है, जो कि कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को उनकी कोर्ट में तारीख थी। शाम पांच बजे वह अपने भाई रमेश, भतीजे लक्ष्य, नमन के साथ घर पर था।
विज्ञापन

इसी समय चारों बहने और भांजा गौरव अरोड़ा, जीजा किशोर जबरदस्ती दरवाजा खोलकर मकान में घुस आए। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो जीजा किशोर ने मकान खाली करने की धमकी देते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचाव का शोर मचाया तो आरोपी चाकू सहित मौके पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियोें को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed