फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother and sister missing under suspicious circumstances, fear of kidnapping

संदिग्ध हालात में भाई-बहन लापता, अपहरण की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister missing under suspicious circumstances, fear of kidnapping
पानीपत। शिव नगर नगर पार्क में खेल रहे भाई-बहन संदिग्ध हालात में लापता हो गए। घर के सामने ही पार्क था, जहां से मासूम भाई-बहन गायब हो गए। परिजनों को बच्चों के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है, फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों ने अपने स्तर पर भी बच्चों की काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिले सीतापुर के गांव तालगांव निवासी मोहम्मद इदरीश ने चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल पानीपत के शिवनगर में किराये पर रहता है। वह यहां एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी छह संतानें हैं। कॉलोनी में ही अनाथ आश्रम के पास पार्क है। सोमवार को उनका पांच वर्षीय छोटा बेटा नदीम और सात वर्षीय बेटी रोशनी पार्क में खेलने के लिए गए थे। दोनों रात सात बजे तक भी घर नहीं लौटे। उनकी तलाश शुरू की गई पर नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

आसपड़ोस और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई लेकिन उनकी केेई जानकारी नहीं मिली। वे रात भर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गोहाना मोड़ और आसपास तलाश करते रहे। परिजनों ने शक है कि उसके बच्चों का अपहरण किया गया है। पुलिस से बच्चों को तलाश करने की मांग की है। पुलिस ने दोनों बच्चों के फोटो को सभी पुलिस थानों एवं चौकियों में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed