फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Broken bridge on Yamuna is inviting accidents

Panipat News: यमुना पर टूटा पुल दे रहा हादसों को न्यौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Broken bridge on Yamuna is inviting accidents

विज्ञापन

सनौली।
हरियाणा व यूपी बॉर्डर को जोड़ने वाली यमुना नदी पर बने नव निर्मित दो पुल से एक साल से वाहनों का आवागमन हो रहा है। इन दोनों नए पुल के साथ अब भी तीसरा पुराना खस्ताहाल पुल खडा होने से इस पर हादसा होने का डर सताने लगा है। इस पुराने पुल की ग्रिल आए दिन यमुना नदी में नीचे गिर रही है। कई जगह से पुल की ‎ग्रिल टूटी हुई है। वही पुल पर भी जगह-जगह गड्ढे भी हैं।
दो राज्यों की सीमा रेखा सनौली यमुना पर 85 करोड़ की लागत से दो पुल बनाए गए है मगर इन दोनों नए पुल के साथ ही एक साल बाद भी तीसरा पुराना खस्ताहाल पुल भी पड़ा है। जिससे लोगों को गुजरने में डर लगता है। पुल पर सड़क में गड्ढे होने से कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके है।
विज्ञापन

पुल से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि इस पुल के कारण लोगों का काफी समय खराब हो जाता है। उन्हें पुल से गुजरते समय अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुल की साइड में लगी ग्रिल पुरानी होने के कारण अपने आप टूटकर नीचे गिरने लगी है। जिससे आसपास मौजूद लोगों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की बात कही है। जिससे लोगों को और इस परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed