फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Broke wall with tractor, forcibly entered house and threatened

Panipat News: ट्रैक्टर से तोड़ी दीवार, घर में जबरन घुसकर धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Broke wall with tractor, forcibly entered house and threatened
पानीपत। दीवाना रोड पर दंबगों ने एक संपत्ति की चहारदीवारी को ट्रैक्टर से तोड़ने और भीतर रिहायशी क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को डराने धमकाने का मामला सामने आया है। जिस पर संपत्ति मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने सिवाह गांव के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 29 पुलिस को दी शिकायत में इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के निदेशक जगपाल सिंह दलाल ने बताया कि उनके दीवारा रोड प्लाट पर करीब पौन 12 बजे कुछ लोग उनके लेबर क्वार्टर वाली जगह जबरन घुस गए। इन लोगों के पास एक ट्रैक्टर था। जिस पर जेसीबी का पंजा लगा हुआ था। ट्रैक्टर का पंजा मारकर उन्होंने उनकी दीवार तोड़ दी और भीतर घुस गए। यहां रिहायशी क्वार्टरों में रहने वाले परिवारों को डराया और धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसे देख उनके सुरक्षा कर्मी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने सुरक्षा कर्मियों को धमकाते हुए कहा कि वे फिर से आएंगे। इसके बाद फिर से चार लड़के पैदल और चार बाइक पर आठ लड़के आए। सभी ने मिलकर उनके स्टॉफ के साथ गाली गलौज किया और जाते हुए फिर से आने की धमकी दे गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उन्हें उनके सुरक्षा सुपरवाइजर अनिल ने दी। जिस पर उन्होंने तुंरत पुलिस को 112 नंबर पर शिकायत दी। पुलिस की पीसीआर को देख आरोपी मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने अंदेशा जताया है कि उनकी दीवार गिराने में सिवाह के मनदीप, नवीन और सुमित का हाथ है। ये लोग पहले भी उन्हें कई बार धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed