फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bride missing 24 days after marriage, had also kept Navratri fast

Panipat News: शादी के 24 दिन बाद दुल्हन लापता, नवरात्र व्रत भी रखे थे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bride missing 24 days after marriage, had also kept Navratri fast
समालखा। कस्बे के एक गांव से शादी के 24 दिन बाद ही दुल्हन ससुराल से लापता हो गई। दुल्हन ने नवरात्र व्रत भी रखे थे। कंजक पूजन के बाद परिवार को खाना खिलाया और फिर बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। समालखा थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव के एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च को पानीपत में हुई थी। उसकी पत्नी करीब आठ दिन पहले मायके से आई थी। वह इस दौरान दिनभर फोन पर बात करती थी और किसी तरह का विवाद नहीं था। वह पूरे परिवार को ख्याल रखती थी। उसकी बातों से उसके इस तरह से चले जाने का अहसास तक नहीं होता था। उसकी पत्नी ने नवरात्र के व्रत रखे थे। वह काफी खुश भी रहती थी। शनिवार को अष्टमी पर कंजक पूजन किया। वह इसके तीन घंटे बाद मास्क लगाकर घर से कहीं चली गई। उन्होंने उनको काफी जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed