फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brick-stones, sticks-poles run in two sides in Pasina village

Panipat News: पसीना गांव में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे, महिला समेत छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Brick-stones, sticks-poles run in two sides in Pasina village
पानीपत। गांव पसीना में शराब को लेकर दो पड़ोसियों में हुए झगड़े के बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। हमले में दोनों पक्षों के छह सदस्य घायल हो गए, जिनमें से दो को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वहीं बाकी को पानीपत में उपचार दिया गया। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पसीना कला निवासी रणजीत ने बताया कि उनका पड़ोसी सुशील है। उनके मकान के बीच में दीवार नहीं है। आरोप है कि पड़ोसी सुशील रोजाना अपने साथियों संग बैठकर शराब, सुल्फा आदि नशे का सेवन करता है और गाली-गलौज करता है। उन्होंने बृहस्पतिवार को सुशील के शराब का सेवन करने पर विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सुशील का भाई और बेटा प्रीतम ने भी उन पर हमला कर दिया। उसकी पत्नी और भाई जगजीत बचाव करने आए तो उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से प्रीतम ने बताया कि रणजीत ने पिता के साथ गाली-गलौज की। पिता ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। रणजीत ने सुमित, दिलबाग, जगजीत व तीन अन्य के साथ मिलकर उन पर ईंट पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से पिता सुशील को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं इस मामले में सेक्टर 29 थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed