फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brick recovered from accused of killing dairy operator

Panipat News: डेयरी संचालक की हत्या के आरोपी ईंट बरामद की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Brick recovered from accused of killing dairy operator
पानीपत। डेयरी संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

बीते 10 मार्च को तहसील कैंप क्षेत्र के हरिसिंह कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक जल सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी ने सिर में ईंट मारकर उनकी हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एक आरोपी तारा सिंह उर्फ आशीष निवासी कनसूरी यूपी हाल निवासी जावा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कभी कभी जल सिंह के पास डेयरी पर पार्ट टाइम काम करने आता था। जिसके बदले में जल सिंह उसे 100-150 रुपये दे देता था। एक दिन काम करते हुए जल सिंह ने उसके साथ मारपीट कर दी थी और पैसे भी नहीं दिए थे। जिस कारण तारा ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी तारा सिंह को एक दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि शनिवार को आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। इससे पहले उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था। रिमांड का समय पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed