फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Breaking and Stealing Millions

ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 15 Nov 2013 11:20 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 15 Nov 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
Breaking and Stealing Millions
पानीपत शहर के न्यू रमेश नगर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के गहने और नगदी उड़ा ले गए। महिला अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में दूसरे घर पर गई थी। स्थानीय निवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


न्यू रमेश नगर नजदीक भावना चौक निवासी अमृत रानी बीती रात को अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शरीक होने दूसरे घर पर गई थी। वह शुक्रवार सुबह अपने घर पर पहुंची तो उसके मकान के मेन गेट का ताला टूटा था। वह मकान का ताला टूटा पाकर घबरा गई और अंदर दाखिल हुई।
विज्ञापन


उसने देखा मकान का सारा सामान बिखरा है और अलमारी खुली है। उसके दोनों सेफ टूटे मिले। उसने बताया कि चोर उसके मकान से करीब नौ तौले सोने के गहने और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास पड़ोस और परिवार के सदस्य वहां पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने जुटाए और पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने महिला के बयान दर्जकर चोरी के मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं है। असामाजिक तत्वों के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल बढ़ गई हैं। वे पुलिस अधिकारियों से कई बार सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। लेकिन सुरक्षा प्रबंध करने की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed