{"_id":"6a8cb98ad77d5d5b640ebd61","slug":"a-down-cut-will-be-opened-opposite-the-mansarovar-showroom-and-a-cut-will-also-be-constructed-near-the-jail-underpass-panipat-news-c-244-1-pnp1001-162902-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मानसरोवर शोरूम के सामने खुलेगा डाउन कट, जेल अंडरपास के पास भी बनेगा कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मानसरोवर शोरूम के सामने खुलेगा डाउन कट, जेल अंडरपास के पास भी बनेगा कट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। औद्योगिक नगरी में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाने की तैयारी की है। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए जीटी रोड पर मानसरोवर शोरूम के सामने डाउन कट और जेल अंडरपास के पास अप-डाउन कट खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके साथ ही ड्रेन को कवर कर सड़क चौड़ी करने की योजना भी है।
इससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलने और यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। इस दौरान सड़क हादसों की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट को खत्म करने और सड़कों की बुनियादी व्यवस्था सुधारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य केवल फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि इनके प्रभावी परिणाम धरातल पर दिखाई देने चाहिए। बैठक में जीटी रोड पर मानसरोवर शोरूम के सामने चंडीगढ़ दिशा में सर्विस लेन के लिए डाउन कट खोलने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके अलावा जेल अंडरपास से पहले दिल्ली दिशा में फ्लाईओवर के लिए अप कट और अंडरपास के बाद चंडीगढ़ दिशा में डाउन कट खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सितंबर तक पूरा होगा आरसीसी बैरियर का काम
बैठक के दौरान जिले में बार-बार हो रहे सड़क हादसों के कारणों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने देशराज कॉलोनी में स्पीड ब्रेकर बनाने, अनाज मंडी के पास स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड लगाने तथा नायक कॉलोनी, हरि बस्ती और इसराना में स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा क्षतिग्रस्त ग्रिल और स्पीड ब्रेकरों की तत्काल मरम्मत कराने को कहा गया।
एनएच-44 के चौड़ीकरण, पानीपत फ्लाईओवर पर आरसीसी बैरियर लगाने, ड्रेन को कवर करने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए गार्ड रेल व नॉइस बैरियर लगाने के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर पर आरसीसी बैरियर लगाने का काम शुरू हो चुका है और इसे सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और अनधिकृत स्थानों पर सवारियां चढ़ाना-उतारना हादसों के प्रमुख कारण हैं। पुलिस विभाग दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएगा।
बैठक में आयुष्मान योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा दावों और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनदीप कुमार, समालखा उपजिलाधिकारी अमित कुमार, इसराना उपजिलाधिकारी नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय मलिक, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. नीरज जिंदल और राहगीरी संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल मौजूद रहे।