फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brainstorming on the changing technological landscape, industry skills and practical exposure

Panipat News: बदलते तकनीकी परिदृश्य, इंडस्ट्री स्किल्स और प्रैक्टिकल एक्सपोजर पर किया मंथन

Fri, 03 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 03 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the changing technological landscape, industry skills and practical exposure
आईबी कॉलेज में मंथन- एम्प्लॉयर्स राउंडटेबल में चर्चा करते नियोक्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं कॅरिअर गाइडेंस सेल और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंथन- एम्प्लॉयर्स राउंडटेबल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच मौजूद अंतर को समझना और उसे कम करने की दिशा में ठोस पहल करना था। इस राउंडटेबल में विभिन्न क्षेत्रों से आठ प्रमुख नियोक्ताओं ने भाग लिया। इनमें राहुल सिंगला, खुशबू चानना, प्रिंस वर्मा, संदीप संधू, सुरेंद्र शर्मा, विकास चौधरी और हिमांशु मक्कड़ शामिल रहे। अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। चर्चा के दौरान नियोक्ताओं ने खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि एक फ्रेशर को हायर करने में उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि आज छात्रों को बदलते तकनीकी परिदृश्य, इंडस्ट्री स्किल्स और प्रैक्टिकल एक्सपोजर की आवश्यकता है। मंथन जैसे आयोजन छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि मंथन राउंडटेबल के जरिए विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा और उद्योग के बीच निरंतर संवाद और सहयोग ही युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाने का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन

प्लेसमेंट एवं कॅरिअर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के मंच महाविद्यालय और नियोक्ताओं को करीब लाते हैं। संस्थान और उद्योग मिलकर यदि प्रयास करें तो छात्रों को न केवल रोजगार के लिए सक्षम बनाया जा सकता है, बल्कि उन्हें लंबे समय तक टिकने योग्य प्रोफेशनल भी तैयार किया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से डॉ. अर्पणा गर्ग, माधवी, स्वाति पुनिया, खुशबू, अंजलि, पूनम गुप्ता, निशा और रुचिका उपस्थित रहीं।

आईबी कॉलेज में मंथन- एम्प्लॉयर्स राउंडटेबल में चर्चा करते नियोक्ता।

आईबी कॉलेज में मंथन- एम्प्लॉयर्स राउंडटेबल में चर्चा करते नियोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed