फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brahmins of Kashi got the almanac established

Panipat News: काशी के ब्राह्मणों ने कराई पंचांग स्थापना

Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Brahmins of Kashi got the almanac established
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन शनिवार को पंचांग स्थापना की गई। जिसमें कर्म कुटी बेदी पूजन किया गया। वाराणसी (काशी) से आए ब्राह्मणों ने यह पूजन करवाया। इसके मुख्य यजमान ज्ञान मिगलानी, रोहित कथुरिया, विभु पालीवाल, ललित जावा व मनीष नागपाल रहे। इन सभी ने बैठकर विधि विधान से पूजन किया व पंचांग की स्थापना की गई।
मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में कर्मकुटी पूजा का विशेष महत्व होता है। इसमें भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, उसके पश्चात ही मंदिर में प्रवेश किया जाता है एवं मूर्तियों को प्रवेश करवाया जाता है। किसी भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कर्म कुटी पूजा का विशेष महत्व होता है, इसके बगैर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो सकती। काशी से आए हुए ब्राह्मण ने बहुत ही सुंदर बेदी स्थापना की है।
विज्ञापन

सुबह आठ से लेकर दोपहर एक बजे तक यह पूजन चला, जिसमें मंदिर के सभी सेवादार व यजमान उपस्थित रहे। शाम के समय दोपहर दो से पांच बजे तक स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल वाले ने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति भाव रस में डूबो दिया। उन्होंने कहा कि जो जन इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो रहे हैं, वह भाग्य के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि इस भव्य मंदिर का निर्माण कर एक विशेष कार्य किया गया है। ऐसा भव्य मंदिर पानीपत में पहले कभी नहीं बना। शाम को साढे पांच बजे महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को दीपदान किया। साथ ही 22 जनवरी घर में दीप जलाकर दीपावली मनाने की अपील की गई। रवि आहूजा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed