फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brahma Kumaris gave the message of yoga

Panipat News: ब्रह्मकुमारीज ने दिया योग का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumaris gave the message of yoga
पानीपत। ब्रह्माकुमारीज के सेक्टर-25 स्थित केंद्र पर विश्व योग दिवसपर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत भगवान को याद कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। सेक्टर-25 की मुख्य संचालिका बीके अंजना ने मंच संचालन किया। वहीं, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के मुख्य प्रबंधक राहुल, बैंक मैनेजर रिचा भाटिया, सरोज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बीके अंजना ने विश्व ध्यान दिवस के बारे में बताया और कहा कि यूएनओ द्वारा 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस घोषित कर दिया गया है। आज ब्रह्माकुमारी संस्था के विश्वभर के 140 देशों में स्थित छह हज़ार से अधिक सेवाकेंद्रों पर विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। ध्यान तो हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपरा रहा है। मेडिटेशन से ही आत्मा का कल्याण संभव है।
विज्ञापन

मेडिटेशन हमारे तन-मन को स्वस्थ रखता है। मेडिटेशन से जीवन में मानसिक शांति आती है। नेगेटिव विचार, नेगेटिव भावनाएं खत्म होती है। मन शक्तिशाली होता है। यदि मन शक्तिशाली है तो जीवन में आने वाली समस्याएं और परिस्थितियां हम पर हावी नहीं होती। इसलिए हमें मेडिटेशन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है।सामूहिक रूप से योगाभ्यास, राजयोग अनुभूति का अभ्यास करते हुए लोगों को राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया गया। ध्यान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि हमें मेडिटेशन को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। राजयोग मेडिटेशन से हमारा मनोबल बढ़ता है। जीवन को आसान बनाता है। जीवन में खुशियां लाने का आधार मेडिटेशन है। रिचा भाटिया ने भी विश्व ध्यान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मेडिटेशन के प्रति लोगों को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है।

मेडिटेशन करने से जीवन में जागरूकता आती है। हमारी भावनाएं और सोच के प्रति संतुलन रखना आता है और परमात्मा से संबंध जुड़ता है। अंत में सभी ने योग किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुमन, ममता गोयल, श्वेता, सरोज, बिमला, शकुंतला, ईशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed