फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Boyfriend called and stopped the marriage of teenager girlfriend

प्रेमी ने कॉल कर किशोरी प्रेमिका की शादी रुकवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend called and stopped the marriage of teenager girlfriend
पानीपत। शहर की एक कॉलोनी में प्रेमी ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को कॉल कर अपनी नाबालिग प्रेमिका का विवाह रुकवा दिया। इससे पहले प्रेमी ने प्रेमिका के होने वाले पति को कॉल कर विवाह न करने की धमकी दी थी। प्रेमी व उसके परिजन नहीं माने तो प्रेमी ने प्रशासन की मदद ली। फिलहाल बाल विवाह निषेध अधिकारी ने शादी रुकवा दी और परिजनों को किशोरी के जन्म प्रमाण संबंधी कागज लेकर कार्यालय में तलब किया। बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने कागजातों के साथ किशोरी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने बालिग होने तक शादी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

चार माह पहले शादी की नीयत से भगा ले गया था प्रेमी
शहर की एक कॉलोनी का रहने वाला आरोपी पड़ोस में ही रहने वाली साढ़े 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर शादी की नीयत से भगा ले गया था। दोनों काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहे थे। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया था। वहीं, आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी को पता लगा कि लड़की की 28 जनवरी को शादी होनी तय हुई है। प्रेमी ने पहले होने वाले दूल्हे को फोन पर धमकाया। इसके बाद दूल्हे के पिता को धमकी दी। आरोपी ने धमकी दी की अगर वे बारात लेकर पानीपत पहुंचे तो वह किसी भी हद तक चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed