फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bought ganja from West Bengal, smuggler arrested

Panipat News: पश्चिम बंगाल से खरीदकर लाया गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:58 PM IST
विज्ञापन
Bought ganja from West Bengal, smuggler arrested
पानीपत। एंटी नारकोटिक्स सेल ने सेक्टर-25 में कृष्णा गार्डन के पास नाकाबंदी कर एक मादक तस्कर को 13.10 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी गांजे को बंगाल से खरीदकर लाया था। वह खुद भी नशे का आदी है। मुख्य तस्कर के ठिकानों का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसे छह दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस उसकी निशान देही पर पश्चिम बंगाल में दबिश देगी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को उनकी टीम एमजेआर चौक के पास गश्त कर रही थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रफीकुल आलम निवासी रसुलाढागी गांव, उत्तर दिनाजपुर, पश्चिमी बंगाल मादक पदार्थ लेकर सेक्टर 25 में कृष्णा गार्डन के पास आएगा। वह हाल में बलाना गांव में किराए पर रहता है। इसी सूचना पर उनकी टीम ने सेक्टर-25 में कृष्णा गार्डन के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद रिसालू गांव की ओर से एक युवक सिर पर प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए आते दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। उसको तुरंत हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान रफीकुल आलम के रूप में ही हुई। तलाशी लेने पर उसके पास 13.10 किलोग्राम गांजा मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह नशे का आदी है। वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए मादक पदार्थ की तस्करी करना चाहता था। इसलिए वह गांजे को पश्चिम बंगाल से खरीदकर लाया था। अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed