{"_id":"68a90d825daf512fa00c522c","slug":"both-the-parties-are-coming-forward-to-settle-the-cases-through-mediation-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142398-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मध्यस्थता से मुकदमों के निस्तारण के लिए आगेे आ रहे दोनों पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मध्यस्थता से मुकदमों के निस्तारण के लिए आगेे आ रहे दोनों पक्ष
विज्ञापन
पानीपत। अदालतों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करने के लिए चलाए जा रहे मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान में मुकदमों का निस्तारण कराने के लिए दोनों पक्ष आगे आए हैं।
पिछले डेढ़ माह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पास 993 मुकदमे पहुंचे हैं। इनमें त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 मुकदमा का निस्तारण कराया जा चुका है। खास बात यह है कि इनमें पारिवारिक मामले सबसे अधिक हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब अभियान में अन्य विभागों को भी शामिल करने की रणनीति पर काम कर रहा है। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का त्वरित व शांतिपूर्ण समाधान करना है।
साथ ही अदालत में लंबित मामलों की संख्या को कम करना है। जुलाई माह में इस अभियान की शुरूआत की गई थी। जिसमें ऐसे मामलों को चिन्हित किया जा रहा है।
जिनका समझौते के आधार पर निस्तारण किया जा सके। जुलाई माह से अब तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र पर 993 मामले पहुंचे हैं।
इन सभी मामलों का निस्तारण कराने के लिए मध्यस्थता कराई जा रही है। 70 मुकदमों को मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित किया जा चुका है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अब ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुकदमों को निस्तारित करने के लिए अभियान को गति दी जा रही है।