फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   both hands raised in prayer for peace

जिले में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया मीठी ईद का त्यौहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
both hands raised in prayer for peace
पानीपत। ईद-उल-फितर का त्योहार मंगलवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर और गांवों में स्थित मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा कर दुनिया में अमन शांति के लिए दुआ मांगी। कई स्थानों पर कौमी एकता की झलक भी देखने को मिली। नमाजियों पर लोगों ने फूल बरसाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

मस्जिदों और दरगाहों में निर्धारित समयानुसार नमाज पढ़ी गई। मस्जिदों में इमाम ने कहा कि पूरे माह रखे जाने वाले रोजे जीवन में धैर्य और संयम से जीना सिखाते हैं। इस दिन की सभी परंपराएं मन और शरीर में मिठास पैदा करती है। रमजान के महीने में ही पैगंबर मुहम्मद को पवित्र कुरान के रूप में अल्लाह के संदेश प्राप्त हुए थे। इस महीने में जन्नत अर्थात स्वर्ग के द्वार खुले होते हैं और जहन्नुम अर्थात नर्क के द्वार बंद रहते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान माह और ईद शरीर की शुद्धि के साथ आत्मा की शुद्धि भी करते हैं। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लग कर ईद-उल-फितर की बधाई दी। शहर अपनी सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मिसाल बना हुआ है। हिंदू समाज के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed