फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bomb disposal squad from Ambala conducted search operation at Panipat railway station

अंबाला से आए बम निरोधक दस्ते ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad from Ambala conducted search operation at Panipat railway station
पानीपत। स्टेशन के बाहर सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बम स्कवायड टीम व जीआरपी,आरपीएफ पुलिस। - फोटो : Panipat
पानीपत। करनाल में चार आतंकवादी पकड़े जाने के बाद जिले में अलर्ट है। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मधुबन अंबाला से आए बम निरोधक दस्ते ने जांच की। सुबह सवा 10 बजे दस्ता पहुंच गया और प्रवेश द्वार से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगभग 45 मिनट तक खोजी कुत्ते बैंजो और दस्ते ने पानीपत रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला।
विज्ञापन

प्लेटफार्म-एक, दो एवं तीन पर बम निरोधक दस्ते ने जांच की। स्टेशन पर यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। पूर्व में पानीपत में बम धमाकों की तीन वारदातों की वजह से इसे संवेदनशील माना जाता था। इसके चलते बम निरोधक दस्ते की ओर यह दूसरा सर्च अभियान था। रिफायनरी और एनएफएल होने की वजह से पानीपत सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील है। एक सप्ताह पहले बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर, बस स्टैंड और कलंदरशाह दरगाह परिसर एवं आसपास क्षेत्र में तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया था।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगी मेटल डिटेक्टर मशीन आखिर चालू हो गई। ज्यादातर यह बंद ही मिलती थी। जीआरपी और आरपीएफ की मदद से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सुरक्षा पुख्ता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में पहले चार बार बम धमाके हो चुके हैं। तीन धमाके ट्रेन और एक धमाका बस में हुआ है। समझौता एक्सप्रेस ट्रेन धमाके में पाकिस्तान जा रहे 68 यात्रियों की मौत हो गई थी। बस अड्डे पर हुए धमाकों में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed