फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Boiling water poured on wife, twin daughters also got scorched

पानीपत: शक के चलते पति ने पत्नी पर डाला उबलता पानी, जुडवां बेटियां भी झुलसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Boiling water poured on wife, twin daughters also got scorched
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में एक युवक ने चरित्र पर शक के चलते छत पर सो रही पत्नी पर उबलता पानी डाल दिया। पानी के छीटे पास में सो रही जुड़वां बेटियों पर भी पड़े, जिस वजह तीनों मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। आरोपी पति ने पत्नी को इसी तरह से जला-जलाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और पति के खिलाफ किला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी वर्ष 2008 में शादी हुई थी। वह तीन बच्चों की मां है। उसका 12 वर्षीय बेटा नानी के पास रहता है, जबकि नौ साल की जुड़वां बेटियां हैं। उसका पति अजय कुमार एक फैक्टरी में काम करता है। वह उस पर शक करता है। 13 सितंबर की रात को परिवार घर की छत पर लेटा था। दोनों बेटियां खेल रही थीं, जबकि पति-पत्नी अलग अलग फोन पर व्यस्त थे। पति ने उसे छत की बजाय नीचे जाकर सोने के लिए कहा। पति नीचे चला गया, वह नीचे जाने लगी तो बेटियों ने उसे रोक लिया और कुछ देर में नीचे चलने की बात कही। बेटियों के कहने पर वह रुक गई, इसी बीच नींद आने पर वह सो गई। जिस वजह से पति आग-बबूला हो गया और उसके पेट पर उबलता हुआ पानी डाल दिया। धमकी दी कि वह इसी तरह उसे जलाकर मारेगा। गर्म पानी के छींटे दोनों बेटियों के ऊपर भी गिर गए, जिससे एक बेटी ज्यादा झुलस गई। वह किसी तरह घर से सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां से इलाज कराने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- जाकिर हुसैन, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed