फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Boiler exploded in an aluminium door manufacturing factory, three seriously injured

Panipat News: एल्युमिनियम के दरवाजे बनाने की फैक्टरी में फटा बॉयलर, तीन गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Boiler exploded in an aluminium door manufacturing factory, three seriously injured
रसालपुर ​स्थित फैक्टरी में बॉयलर में उठती लपटे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली (पानीपत)। रसलापुर गांव स्थित एल्युमिनियम के दरवाजे बनाने वाली वीके फैक्टरी का बुधवार शाम को बॉयलर फटने से तीन श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए।
तीनों को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां तीनों की हालत नाजुक बताई गई है। बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची मगर झुलसे लोगों के बयान दर्ज नहीं कर पाई है।
बापौली से निंबरी सड़क पर रसलापुर गांव स्थित इस फैक्टरी में बुधवार शाम को धमाका हुआ। एक श्रमिक ने बताया कि फैक्टरी में एल्युमिनियम के दरवाजे बनाए जाते हैं। बॉयलर में शाम के समय अनिल, सुनील और छोटूराम काम कर रहे थे। वे तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और अब उग्राखेड़ी के पास किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन

इसी समय बॉयलर में जोरदार धमाका हुआ और वे तीनों झुलस गए। तीनों इतनी बुरी तरह से झुलसे हुए थे कि उनके शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। धमाके के साथ फैक्टरी में भगदड़ मच गई। तीनों श्रमिकों को सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में लेकर आए। जहां उनको आइसोलेशन वार्ड में रखा है। चिकित्सकों ने तीनों की हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल 112 और बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रमिकों से मामले की जानकारी ली और झुलसे श्रमिकों के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची। उनकी स्थिति को देखते हुए बयान दर्ज नहीं किए जा सके। फैक्टरी मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह शाम के समय फैक्टरी में था। इस दौरान बॉयलर में धमाका हुआ। जिसमें तीन श्रमिक झुलसे हैं। वह उनको तुरंत अस्पताल ले आए। वह तीनों श्रमिकों व उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

रसालपुर स्थित फैक्टरी में बॉयलर में उठती लपटे। संवाद

रसालपुर स्थित फैक्टरी में बॉयलर में उठती लपटे। संवाद

रसालपुर स्थित फैक्टरी में बॉयलर में उठती लपटे। संवाद

रसालपुर स्थित फैक्टरी में बॉयलर में उठती लपटे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed