फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of vlogger Shrutika found: Panipat police arrested the lover, the boy and girl had jumped into the canal

व्लॉगर श्रुतिका का मिला शव: पानीपत पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार, युवक-युवती ने नहर में लगाई थी छलांग लगाई

Sat, 08 Feb 2025 12:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Feb 2025 12:24 PM IST
सार

शालिनी वाही ने बताया कि रात दो बजे श्रुतिका नहर में कूदी थी। तीन बजे उसके मोबाइल से संजीत ने उन्हें मैसेज कर कहा कि वह घर आ रही है। इसके बाद कहा गया कि वह ऋषिकेश जा रही थी।

विज्ञापन
Body of vlogger Shrutika found: Panipat police arrested the lover, the boy and girl had jumped into the canal
दिल्ली की व्लॉगर श्रुतिका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की रोहिणी निवासी व्लॉगर श्रुति काका दिल्ली पैरलल नहर में शव मिल गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शाहू को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी प्रेमी से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने उसकी हत्या का शक भी जाहिर किया है। श्रुतिका ने अंगूठी बेचने पर कहासुनी के बाद नाराज होकर नहर में छलांग लगा दी थी।

विज्ञापन


होटल के सीसीटीवी कैमरे जांचे
वह बुधवार रात को पानीपत के जाटल रोड स्थित एक होटल में लिव इन रहने वाले पार्टनर से मिलने आई थी। उसके उसके पार्टनर ने भी उसने बचाने के लिए नहर में छलांग लगाने की सफाई पुलिस के सामने दी है। वे दोनों सात माह से दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बेटी के नहर में कूदने की सूचना पर परिवार दिल्ली से पानीपत पहुंचा। इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे जांचे। जिसमें व्लॉगर होटल से निकलकर नहर की ओर जाते दिखी। पुलिस ने आरोपी पार्टनर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। व्लॉगर की पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 के दीप विहार निवासी शालिनी वाही ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी 25 वर्षीय श्रुतिका पेशे से व्लॉगर है। उसकी सात माह पहले करनाल के मोर माजरा गांव निवासी संजीत के साथ मुलाकात हुई थी। दोनों में एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। उनको इनके बारे में पता था और दोनों शादी करने की बात भी करते थे। श्रुतिका ने संजीत को सोने की चेन व अंगूठी गिफ्ट की थी। श्रुतिका ने उनको बुधवार को बताया था कि उसे संजीत मिलने के लिए पानीपत बुला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वह पानीपत जा रही है। वह कैब बुक कर दिल्ली से पानीपत आ गई। श्रुतिका ने अपनी छोटी बहन भूमिका को रात 11 बजे टेक्स मैसेज कर बताया कि वह पानीपत में है। संजीत व उसके दो दोस्त भी साथ हैं। संजीत उसके साथ कहासुनी कर रहा है। संजीत ने श्रुतिका की गिरफ्ट अंगूठी बेच दी है। श्रुतिका का इसके बाद कोई मैसेज नहीं आया। वह रातभर श्रुतिका से संपर्क करने की कोशिश करते रहे। श्रुतिका के मोबाइल से रात तीन बजे भूमिका के पास मैसेज आया कि वह ऋषिकेश जा रही है। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। श्रुतिका ने पानीपत में भूमिका की आईडी से खाना ऑर्डर किया था।

इसलिए भूमिका को पानीपत में जाटल रोड देशवाल चौक स्थित एक होटल का पता मिला। भूमिका ने होटल के स्टाफ का नंबर खोजा और इस बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि श्रुतिका ने नहर में छलांग लगा दी है। वह सूचना मिलते ही पानीपत पहुंचे। यहां होटल के स्टाफ ने बताया कि श्रुतिका व संजीत में झगड़ा हुआ था। बुधवार रात दो बजे श्रुतिका नहर में कूदने जा रही थी। इसी वक्त बलवान ने श्रुतिका को पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गई। संजीत ने उन्हें बताया कि उसने श्रुतिका के पीछे नहर में छलांग लगाई थी। वह बचा नहीं पाया। वह नहर में बह गई। वह बाहर निकल आया।

दो दोस्त श्रुतिका का मोबाइल लेकर हुए फरार
शालिनी वाही ने बताया कि रात दो बजे श्रुतिका नहर में कूदी थी। तीन बजे उसके मोबाइल से संजीत ने उन्हें मैसेज कर कहा कि वह घर आ रही है। इसके बाद कहा गया कि वह ऋषिकेश जा रही थी। जब श्रुतिका नहर में कूदी तो संजीत के दोनों दोस्त श्रुतिका का मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गए।


अधिकारी के अनुसार
मॉडल टाउन थाना पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि श्रुतिका की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। अब तक उसका भेद नहीं लगा है। होटल के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed