Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of a young man found in the pond at Kutani

Panipat News: कुटानी के जोहड़ से मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in the pond at Kutani
पानीपत। कुटानी गांव स्थित जोहड़ में तीन दिन पहले डूबे सतीश का शव पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

13 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कुटानी निवासी सतीश (35) गांव के जोहड़ में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर सतीश की तलाश शुरू करवाई। जोहड़ का पानी अत्यधिक गंदा व गहरा होने के साथ-साथ उसमें बड़ी मछलियां होने के कारण सर्च ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा था, जिसे सुबह दोबारा शुरू किया गया।
विज्ञापन

गोताखोर प्रकट सिंह की टीम, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने लगातार तीन दिन तक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान डीएसपी प्रदीप यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टीमों को सतीश का शव बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस सोमवार को आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed