फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Body of a person from Jharkhand found in a pond

Panipat News: तालाब में मिला झारखंड के व्यक्ति का शव मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Body of a person from Jharkhand found in a pond
इसराना। डाहर गांव के श्मशान घाट के पास तालाब से बुधवार को दोपहर को झारखंड के एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक की जेब स मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान झारखंड के चतरा प्रतापपुर निवासी उमेश भईयां के रूप में हुई। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास का रही है। अभी तक उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बुधवार को करीब 11 बजे डाहर गांव के श्मशान घाट के पास स्थित तालाब में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। जिसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही इसकी सूचना थाना इसराना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को तालाब से निकालकर अपने कब्जे में ने लिया। पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी पहचान बिचकिल्ला, चतरा प्रतापपुर झारखंड निवासी उमेश भईयां के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। साथ ही मृतक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि मृतक पानीपत में किसी फैक्टरी में काम करता होगा। जो किन्हीं कारणों से तालाब में गिर गया होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed