फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bodies of two Jamaatis who drowned in Yamuna recovered after 32 hours...

Panipat News: यमुना में डूबे दो जमातियों के शव 32 घंटे बाद बरामद,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two Jamaatis who drowned in Yamuna recovered after 32 hours...
पानीपत/सनौली। तामशाबाद गांव के पास यमुना में डूबे दोनों जमातियों के शव करीब 32 घंटे बाद मिल गए हैं। दोनों गहरे कुंड में पत्थरों के बीच फंसे हुए थे। पटियाला और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों के गोताखोरों ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से कुंड में जाकर उनके शवों को निकाला। इसमें मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। एक जमाती को सकुशल बाहर निकाल लिया था। दोनों के शव मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

यमुना में डूबे दो जमातियों की तलाश को लेकर शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे फिर से तलाशी अभियान शुरू किया। पंजाब के पटियाला, करनाल, अंबाला व कुरुक्षेत्र से छह विशेष टीम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पहुंची। इन टीमों में करीब 30 सदस्य थे। इसके अलावा यूपी के मवी से करीब 20 और 50 अन्य गोताखोर लगे हुए थे। मोटर बोट के अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ गोताखोर यमुना में उतरे। दोपहर तक किसी के बरामद न होने पर कई गोताखोरों ने एक साथ कुंड में जाने का फैसला लिया। चार टीम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ कुंड में उतरी। टीम ने कुंड में पत्थरों के बीच फंसे जालपाड़ गांव निवासी वादिल (17) का शव दोपहर बाद करीब 3:50 बजे मिला। इसके बाद टीम ने यहीं पर तलाशी अभियान चलाया। करीब साढे़ चार बजे गांव झांबा निवासी आमिर (17) का शव मिला। परिजनों में शवों को देखकर कोहराम मच गया
विज्ञापन

उधर एसपी पानीपत अजीत सिंह शेखावत ने इस संबंध में बताया कि यमुना में डूबे बाकी दोनों किशोरों के भी शव बरामद कर लिए हैं। लोगों से बच्चों व उनके खुद भी यमुना में न नहाने की अपील है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
यह है मामला
जिले के सनौली थाना क्षेत्र के तामशाबाद गांव में वीरवार को तबलीगी जमात में आए छह जमाती वीरवार को सुबह करीब आठ बजे यमुना में नहाने उतरे थे। वे एक बार नहाकर बाहर निकल आए थे। जालपाड़ निवासी समीर तैरना आने की बात कहकर फिर से यमुना में कूद गया था। वह डूबने लगा तो उसके साथ वादिल, सैफ अली, आमिर और एक अन्य यमुना में कूद गए। तबलीगी मौलबी आकिब ने एक को बचा लिया था। वादिल, सैफ अली, आमिर व समीर यमुना में डूब गए थे। जालपाड़ निवासी समीर और सैफ अली के शव वीरवार को मिल गए थे।

बॉक्स
इनके मिले शव
फोटो-
जालपाड़ गांव निवासी वादिल 10वीं कक्षा का छात्र था। वह राजकीय सीसे स्कूल बापौली में पढ़ता था। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का है। उससे छोटी उसकी बहन है। पिता यामिन मजदूरी करते हैं। वह तीन दिन पहले जमात में आया था।

फोटो-
झांबा गांव निवासी आमिर 11वीं कक्षा का छात्र था। वह राजकीय सीसे स्कूल सनौली खुर्द में पढ़ता था। वह तीन भाई-बहनों में मध्य का है। पिता गुलशेर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed