{"_id":"66b17b34edabbd20070d6254","slug":"bodies-of-two-devotees-who-drowned-in-yamuna-recovered-search-for-third-continues-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122279-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना में डूबे दो श्रद्धालुओं के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना में डूबे दो श्रद्धालुओं के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी
विज्ञापन
सनौली। यमुना में डूबे तीन में दो श्रद्धालुओं के शव गोताखोरों ने 24 घंटे की मशक्कत के बाद करीब तीन किमी की दूरी पर बरामद कर लिए हैं। तीसरे की तलाश तेज कर दी है। उसका 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। दाे की मौत होने की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
राजस्थान के सीकर जिला के बाय खाटूश्याम गांव निवासी महेश (25) व उसका भाई बोधु उर्फ जितेंद्र व उनके निकटवर्ती गांव बलाई निवासी लोकेश (34) अपने पांच अन्य साथियों के साथ सनौली स्थित यमुना नदी में रविवार को स्नान के दौरान कुंड में डूब गए थे। वह पानीपत में टाइल लगाने का काम करते थे और पानीपत के गांव रिसालू में किराये के मकान में रहते थे। सनौली थाना एसउचओं संदीप कुमार, एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव, सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने प्राइवेट गोताखोर व फ्लड पीएसी के जवानों को साथ लेकर तलाशी अभियान चलाया था। गोताखोर साजिद, दिलशाद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मेहरबान, आदिल, इसरान व इदरीस ने हादसा स्थल से करीब तीन किमी दूरी पर नन्हेड़ा गांव के सामने मामौर-सहपत गांव के बीच यमुना नदी से लोकेश का शव बरामद किया। इससे कुछ दूरी पर एक घंटे के अंतराल में महेश का शव बरामद किया। गोताखोरों ने प्लड पीएसी के जवानों को साथ लेकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर शाम तक भी यमुना में डूबे बोधू का कोई सुराग नहीं लग सका।
स्थानीय प्राइवेट गोताखोर साजिद, दिलशाद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मेहरबान, आदिल, इसरान व इदरीस अब भी यमुना नदी में गोता लगाकर पसीना बहा रहे हैं। गोताखोरों ने बताया कि वे करीब आठ किमी की दूरी तक तलाश कर चुके हैं। जिनमें तीन किमी की दूरी पर दो के शव बरामद मिले हैं।
विज्ञापन
आठ माह पहले हुई थी दोनों भाइयों की शादी
राकेश ने बताया कि दोनों सगे भाई महेश और बोधु उसके परिवार से है। दोनों भाइयों की करीब आठ माह पहले शादी हुई थी। इन दोनों के अलावा परिवार में एक भाई और है। जबकि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत हो चुकी है। लोकेश के दूसरे गांव का होने के चलते उसे अधिक जानकारी नहीं हुई है। दोनों भाई लोकेश को मामा बुलाते थे, लेकिन उनका सगा रिश्ता नहीं था।
वर्जन
यमुना नदी में स्थानीय गोताखोर व फ्लड पीएसी के जवानों तलाशी अभियान में चला रहे हैं। यमुना में डूबे दो युवकों के शव बरामद कर दिए हैं। तीसरे की तलाश की जा रही है।
संदीप कुमार, प्रभारी, थाना सनौली।