फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blood soaked body found 200 meters away from CIA 2 police station

Panipat News: सीआईए टू थाना से 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Blood soaked body found 200 meters away from CIA 2 police station
पानीपत। अनाजमंडी में सीआईए टू कार्यालय से लगभग 200 मीटर दूर एक युवक का खून से लथपथ हालत में शव मिला है। प्राथमिक बुधवार सुबह सात सात बजे राहगीरों ने इसकी सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस यहां मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। आसपास पूरे क्षेत्र की जांच की गई लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अब पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। प्राथमिक जांच में युवक की हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अनाजमंडी में एक लगभग 35 साल के युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। युवक के कान, आंखों व होठों पर चोट थी। कान से खून बह रहा था। आंखों पर भी गहरी चोटें थी। देखने में युवक कोई श्रमिक प्रतीत हो रहा है। इसके अलावा युवक के शरीर पर कहीं चोट नहीं है। पुलिस ने अनाजमंडी में आढ़तियों से भी मृतक के बारे में पूछताछ की लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई। उसके पास कोई कागजात व मोबाइल भी नहीं मिला। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने युवक के हुलिये की फोटो आसपास के पुलिस थानों व चौकियों में भेज दी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन


वर्जन-
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव का सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक के कान व मुंह पर चोट है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही उसकी मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed