फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   blood clash in 50 people, three injured

दुकान के विवाद में दो पक्षों के 50 लोगों में खूनी संघर्ष, दिन दिहाड़े चली गंडासी, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
blood clash in 50 people, three injured
सनौली रोड पर आहुजा अस्पताल के सामने एक दुकान को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के करीब 50 लोग भिड़ गए। उन्होंने एक दूसरे पर पथराव किया। इससे दुकान के सामने बने अस्पताल में मौजूद लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। इस दौरान दोनों पक्षों को समझाने गए वाल्मीकि समाज के प्रधान और उनके दो दोस्तों पर भी एक पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने प्रधान और दोनों दोस्तों पर गंडासी, लाठी डंडे और ईंट से वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही बलजीत नगर नाका और सेक्टर 11-12 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

वार्ड-11 निवासी वाल्मीकि महासभा के प्रधान गोविंदा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसके पास जयपाल का कॉल आया। उसने कहा था कि उसका भाई वेद प्रकाश आहूजा अस्पताल के पास बनी उसकी दुकान पर कब्जा करना चाहता है। वह सूचना मिलते ही जयपाल के पास पहुंचे। जहां पर वेद प्रकाश और जयपाल के बीच कहासुनी हो रही थी, उसने दोनों भाइयों को समझाया और उन्हें घर भेज दिया। सोमवार को सुबह जयपाल का दोबारा कॉल आया और वेदप्रकाश मारपीट कर रहा है। वह अपने साथी कुलदीप पहलवान के साथ जयपाल के पास गए तो वेदप्रकाश ने जातिसूचक शब्द बोलने शुरू कर दिए। इसका विरोध किया तो वेदप्रकाश की ओर से बुलाए गए कुछ युवकों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए कुलदीप और सूरज पर ईंट पत्थर और गंडासी से हमला किया गया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कोर्ट से जीत चुके केस, फिर भी कब्जा करना चाहते हैं
जयपाल ने बताया कि सन 1988 से उनकी दुकान यहां है। वह अपने पिता सूरजभान के साथ घड़ी की दुकान चलाता है, लेकिन उसकी दुकान पर वेदप्रकाश की नजर बनी हुई है, वह दुकान पर कब्जा करना चाहता है। सोमवार को वह आया और दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की । उसे धक्का देकर दुकान से बाहर निकाल दिया और उसके साथ लाठी डंडों से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पथराव होते देख अस्पताल ने किए दरवाजे बंद
दोनों पक्षों की ओर से जब पथराव हो रहा था तो अस्पताल के स्टाफ कर्मियों ने अस्पताल के दरवाजों को अंदर से बंद कर लिया। पथराव करीब 10 मिनट तक चला, लेकिन अस्पताल के स्टाफ पथराव और सरेआम गुंडागर्दी देख इतने सहम गए कि उन्होंने पुलिस के आने के बावजूद भी दरवाजा नहीं खोला। करीब 30 मिनट बाद दरवाजा खोला।

वर्जन
पुलिस कंट्रोल रूम में मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस को अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है, अगर किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- एसआई सुरेश कुमार, बलजीत नगर चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed