फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blood bank will start soon in civil hospital, expectation increased after getting pathologist

Panipat News: सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक, पैथोलॉजिस्ट मिलने पर बाद बढ़ी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Blood bank will start soon in civil hospital, expectation increased after getting pathologist
पानीपत। पैथोलॉजिस्ट मिलने के साथ ही सिविल अस्पताल में जल्द ब्लड बैंक शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। पौने पांच साल बाद भी शहर को सरकारी ब्लड बैंक की सेवा नहीं मिल सकी है। स्वास्थ्य विभाग पौने पांच साल से पैथोलॉजिस्ट, स्टाफ व संसाधनों की मांग करता आया है। इस दौरान तीन बार पैथोलॉजिस्ट मिले भी लेकिन जब तक संसाधन उपलब्ध कराए गए, तब तक इनका तबादला हो गया।
विज्ञापन

पानीपत सिविल अस्पताल को डॉ. राजीव कुमार के रूप में पैथोलॉजिस्ट मिला है, लेकिन उन्होंने एक सप्ताह बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। वे सोमवार से ड्यूटी ज्वाइन कर सकते हैं। अगले सप्ताह ब्लड बैंक के लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। अब सितंबर तक ब्लड बैंक सेवा शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में नवंबर-2018 में आयोजित जन विश्वास रैली में सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक खोले जाने की घोषणा की थी। उस समय दावा किया गया था कि बहुत जल्द मशीनरी और मैनपावर मिलेगी। लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। घोषणा के समय दावा किया था कि अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट जैसे प्लेटलेट्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा (एफएफपी) लाल रक्त कणिकाएं (आरबीसी), श्वेत रक्त कणिकाएं (डब्ल्यूबीसी) मिलेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन साल तक तो अस्पताल में इंफ्रास्ट्रक्चर तक तैयार नहीं किया गया। 2022 में उपकरण तो खरीद लिए गए, लेकिन इस दौरान पैथोलॉजिस्ट सुमन का तबादला हो गया था। ये प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। उधर रेडक्रास ब्लड बैंक में भी रक्त का अभाव रहता है। यहां भी कंपोनेंट मिलने में देरी हो रही है। नतीजा, सिविल अस्पताल में भर्ती होने वाली गर्भवती, मरीज और घायलों को निजी ब्लड सेंटरों की दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार रक्त देरी से मिलने पर गर्भवतियों व मरीजों की हालत भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक शुरू होने पर प्लेटलेट्स, फ्रोजन प्लाज्मा, श्वेत रक्त कणिकाएं, लाल रक्त कणिकाएं जैसे कंपोनेंट भी मिलेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शुरुआत में होल ब्लड ही मिलेगा। कंपोनेंट के लिए अलग से लाइसेंस लेने की जरूरत होती है।



अब पैथोलॉजिस्ट मिला है, जल्द लाइसेंस अप्लाई करेंगे- सिविल सर्जन

सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक का स्ट्रक्चर तैयार है। सिविल अस्पताल को अब डॉ. राजीव के रूप में पैथोलॉजिस्ट मिला है। उनके नाम पर ब्लड बैंक का लाइसेंस अप्लाई किया जाएगा। उम्मीद है कि अस्पताल में जल्द ब्लड बैंक सेवाएं शुरू होंगी।

डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed