फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Block Sarpanch Association emphasized on crop residue management

Panipat News: ब्लॉक सरपंच एसो.ने फसल अवशेष प्र‎बंधन पर दिया जोर

Fri, 17 Oct 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Block Sarpanch Association emphasized on crop residue management
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। बीडीपीओ कार्यालय बापौली में खंड के सरपंच ने खंड विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ प्र‎दूषण रहित दिवाली मनाने का फैसला लिया। इसके साथ फसल अवशेष प्रबंधन पर भी जोर दिया।

बीडीपीओ शक्ति सिंह, खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पंकज रावल पसीना ने सबको अपने गांवों में बढ़ते प्र‎दूषण से बचाव के लिए पटाखे न जलाने व दीप जलाकर भाईचारे से पर्व मनाने का आह्वान किया। इस दौरान गांवों में फसल अवशेष न जलाने और फसल अवशेषों का प्र‎बंधन करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शक्ति सिंह व एसईपीओ फरजान मेहरा को प्रधान पंकज रावल पसीना ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संदीप वर्मा, सरपंच संदीप मालिक, सरपंच प्र‎नितिधि नरेश रावल, सरपंच प्र‎नितिधि प्र‎वीन खेड़ा, सरपंच वजीर सिंह, सुनील कुमार, डॉ. महावीर सैनी व एबीपीओ संदीप छौक्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed