{"_id":"6578c49588b2be3aae04efa4","slug":"blast-occurred-while-filling-gas-at-cng-pump-car-caught-fire-panipat-news-c-244-1-pnp1004-10574-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय हुआ ब्लॉस्ट, कार में लगी भयंकर आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएनजी पंप पर गैस भरवाते समय हुआ ब्लॉस्ट, कार में लगी भयंकर आग
विज्ञापन
समालखा। नेेशनल हाइवे पर पट्टीकल्याणा गांव के पास सीएनजी पंप पर मंगलवार सुबह गैस भरवाते समय एक कार में ब्लाॅस्ट हो गया। जिससे आग में आग लग गई। कार में हुए ब्लास्ट से एक चिंगारी ने साथ खड़ी एक वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। जिसने डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से बच गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुुबह सोनीपत के कासंडी निवासी अनुराग चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। जब वह पट्टीकल्याणा स्थित सीएनजी पंप से अपनी कार में गैस भरवा रहा था तो वहीं चुलकाना निवासी राजेश भी वैन में सीएनजी भरवाने के लिए आ गया।
पंप कर्मचारी ने जैसे ही गैस भरने के बाद नोजल निकाली तो कार में अचानक तेज धमाका हुआ और कार धूं धूं कर जलने लगी। इतना ही नहीं ब्लाॅस्ट से एक चिंगारी साथ खड़ी वैन में भी लग गई। कार पूरी तरह जल गई, जबकि वैन के एक हिस्से में आग लग गई। आग लगने से पंप पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर हल्दाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एसआई सतविंद्र सिंह ने बताया कि कार में सीएनजी भरने के बाद जैसे ही नोजल निकाली तो कार से एक धमाके की आवाज आई और कार में आग लग गई। गनीमत यह रही की इस हादसे से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच करीब डेढ़ घंटे की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।