फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Blanket showroom sealed for not paying property tax dues of Rs 10 lakh

Panipat News: दस लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया न भरने पर कंबल शोरूम सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Blanket showroom sealed for not paying property tax dues of Rs 10 lakh
पानीपत। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने सोमवार को पचरंगा बाजार में कंबल और शॉल के एक शोरूम को सील कर दिया। संचालक पर शोरूम का करीब 10 लाख रुपये टैक्स बकाया था। वहीं आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल और दो फैक्टरी मालिकों ने मौके पर ही टैक्स जमा कर दिया। निगम अधिकारियों ने ऐसे बकायादारों पर कार्रवाई लगातार करने के लिए योजना तैयार की है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएमसी अरुण भार्गव की देखरेख में टीम प्रॉपर्टी के बकायादारों के पास पहुंची। टीम पचरंगा बाजार स्थित कंबल के एक शोरूम पर पहुंची। यह शोरूम ज्योति व मंजू के नाम दर्शाया है। शोरूम संचालक को 10 लाख रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में अवगत कराया। आरोप हैं कि शोरूम संचालक ने टीम के साथ दुर्व्यवहार भी किया और उल्टा उनमें कमी बताने लगे। निगम की टीम ने शोरूम को सील कर दिया। टीम आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल पहुंची। स्कूल पर 14.40 लाख रुपये टैक्स के रूप में बकाया था। स्कूल प्रबंधन समिति ने इसको तुरंत जमा करा दिया। टीम ने काबड़ी रोड कच्चा फाटक स्थित राजरानी की फैक्टरी पर पहुंची। फैक्टरी पर 5.05 लाख रुपये टैक्स बताया था। फैक्टरी मालिक ने मौके पर ही टैक्स जमा करा दिया। शिवगनर स्थित पीयूष मित्तल की फैक्टरी पर 8.80 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। उन्होंने भी तुरंत जमा करा दिया।
विज्ञापन

निगम तैयार की बकायादारों की सूची
नगर निगम ने पिछले साल 34 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स के लिए तय किया था। निगम इस दौरान करीब 16 करोड़ रुपये की टैक्स जमा करा पाया। निगम ने साल के आखिरी दिनों में विशेष शिविर लगाए और सरकार द्वारा टैक्स की छूट भी दी। इन सबके बाद भी लोगों पूरा टैक्स जमा नहीं कराया। निगम तय टैक्स का आधा ही जमा करा पाया। निगम की बजट बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स का रिकवर करने पर हाउस ने जोर दिया। निगम अधिकारियों ने इसके लिए एक सूची तैयार की। इसमें बड़े टैक्स बकायादारों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
प्रॉपर्टी टैक्स में पिछले साल छूट दी गई थी। काफी लोगों ने योजना का लाभ लिया है। अब बड़े बकायादारों की सूची तैयार की है। इन पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article