{"_id":"683a1af4b7721178710a462b","slug":"blackout-again-today-power-will-be-cut-off-at-8-oclock-panipat-news-c-244-1-pnp1001-137871-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आज फिर ब्लैकआउट, आठ बजते ही बंद हो जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आज फिर ब्लैकआउट, आठ बजते ही बंद हो जाएगी बिजली
विज्ञापन
पानीपत। जिला में शनिवार को रात को आठ से सवा आठ बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। इससे पहले पांच बजे इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड और पानीपत थर्मल पावर प्लांट में मॉक डि्रल की जाएगी। ब्लैकआउट के लिए संबंधित एसडीएम की ड्यूटी लगाई है।
प्रशासन ने गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार ऑपरेशन शील्ड के तहत नागरिकों की जागरूकता के लिए एक बार फिर ब्लैक आउट करने का फैसला लिया है। पहले यह वीरवार को किया जाना था।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के ड्रोन हमलों को देखते हुए पानीपत में ब्लैकआउट घोषित किया था। इसके साथ इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी, नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड और पानीपत थर्मल पावर प्लांट में सुरक्षा बढ़ा दी थी। प्रशासन ने दस मई को ब्लैकआउट को हटा दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद सबकुछ सामान्य हो गया था। अब गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार शनिवार को ऑपरेशन शील्ड के अंतर्गत ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया है।
मॉक ड्रिल के लिए जिला के दमकल विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं दूसरे विभाग भी इसमें अपना सहयोग देंगे।