{"_id":"66a444eab99506c87b033366","slug":"blackmailed-by-making-fake-id-of-friend-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121743-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पांच लाख का चाइनीज धागा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पांच लाख का चाइनीज धागा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। पीपल्स फॉर एनिमल्स टीम ने कलंदर दरगाह के पास चाइनीज मांझे की बड़ी तस्करी पकड़ी है। मेनका गांधी की टीम यहां फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची थी। टीम ने दो लाख रुपये का चाइनीज मांझा भी खरीद लिया था। दुकानदार ने कहा कि उसके पास और भी स्टॉक है। टीम पुलिस को साथ लेकर पहुंची और दुकानदार के गोदाम में दबिश दी। यहां से चाइनीज धागे की 609 चरखी बरामद की गई है। इनकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये है।
एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन के ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि पीपल्स फॉर एनिमल्स की फाउंडर पूर्व सांसद मेनका गांधी है। उनको सूचना मिली थी कि पानीपत में चाइनीज़ मांझा (पतंग उड़ाने वाली प्रतिबंधित डोर) की बड़े पैमाने पर तस्करी होती है। जिसके बाद उन्होंने हरियाणा के डीजीपी से इस बारे में बात की। पानीपत में उनकी और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस दुकानदार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसी के तहत वह कलंदर पीर के पास दुकान पर वह खुद पहुंचे। उन्होंने फर्जी ग्राहक बनकर दुकानदार से मांझा मांगा। दुकानदार कृष्ण कुमार ने उन्हें काफी मांझा दिखाया। 2 लाख रुपये का मांझा खरीद भी लिया था। दुकानदार कृष्णा ने कहा कि अगर उन्हें और भी मांझा चाहिए होगा, तो वह भी मिल जाएगा। उसके पास काफी स्टॉक है। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम ने भी छापेमारी की। दुकान से लाखों की कीमत की 609 चरखी बरामद हुई। दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पक्षियों की होती है मौत- संस्था के एनिमल्स ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बताया कि अगर यह मांझा 15 अगस्त से पहले बाजार में पहुंचता तो खतरनाक साबित हो सकता था। क्योंकि चाइनीज मांझे से हर साल लाखों पक्षियों की जान जाती है। इसके अलावा लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। चाइनीज मांझे की वजह से सालाना लाखों की संख्या में पक्षी कटकर अपनी जान गवां देते हैं।