फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BKU comes out in support of farmers, will protest on 23rd

Panipat News: किसानों के समर्थन में उतरी भाकियू, 23 को करेगी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
BKU comes out in support of farmers, will protest on 23rd
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत लगातार खराब होते देख किसानों के समर्थन में उतर आई हैं। यूनियन ने शुक्रवार को उपायुक्त के मार्फत प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार को डल्लेवाल की बात सुनने के लिए दो दिन का समय दिया है। सरकार बात नहीं करती है तो 23 फरवरी को जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी रास्ता नहीं निकालने पर 23 को आगामी फैसला लेने की बात कही।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की बैठक शुक्रवार को किसान भवन में बुलाई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सूरजभान रावल ने की। बैठक की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चोटाला के निधन पर दो मिनट का मौन रखा। सूरजभान रावल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन पंजाब के खनोरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन का समर्थन करता है और केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार से तुरंत मांग करती है कि पिछले 28 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ती हालत का देखते हुए तुरंत किसान प्रतिनिधिमंडल से बात की जाए। इसके साथ किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर देश के किसानों की समस्याओं के लिए पहले की तरह ही संघर्ष जारी रखेगा। पंजाब के अंदर संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 23 दिसंबर को पूरे देश के अंदर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन के अंदर बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करेगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा जिला तालमेल कमेटी के जिला संयोजक जयकरण कादियान व सह संयोजक कामरेड सुनील दत्त ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी बरत रही है। किसान आंदोलन के समय किसानों से एमएसपी पर फसल खरीद गारंटी कानून लागू करने समेत अन्य वादे किए थे। ये अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। सरकार ने पिछले दिनों प्राइवेट मंडियां स्थापित करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अलावा बिजली बिल-2022 किसान विरोधी है। उसको बैक डोर से लागू किया जा रहा। देश के बिजली उत्पादन से लेकर वितरण तक का कार्य मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्र अडानी के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed