फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   BJP will hold a rally at the state assembly level

Panipat News: भाजपा प्रदेश में विधानसभा स्तर पर करेगी रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
BJP will hold a rally at the state assembly level
पानीपत। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद अब जनता के बीच जाएगी। सरकार विधानसभा सत्र के बाद विधानसभा स्तर पर रैली करेगी। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री व संगठन के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके लिए भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व मंडलाध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पानीपत के पट्टीकल्याणा स्थित आरएसएस के सेवा साधना केंद्र में होगा। इसमें रैलियों के आयोजन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि भाजपा का दाे दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दो व तीन अप्रैल को पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में होगा। इसमें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष, मंडलाध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष पं. मोहन लाल बडोली, हरियाणा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समेत प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। शिविर में हरियाणा के विकास को तेज करने पर भी विचार किया जाएगा। प्रदेश के शहरी और ग्रामीण विकास को गति प्रदान करने पर विस्तार से बात की जाएंगी। प्रशिक्षण के बाद विधानसभा क्षेत्रों में रैली की जाएंगी। इसका कार्यक्रम इसी प्रशिक्षण में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वित्त वर्ष के दौरान पहले लोकसभा चुनाव, फिर विधानसभा चुनाव और इसी माह स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है । यह कीर्तिमान स्थापित करने में भाजपा के हर कार्यकर्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इसीलिए शिविर में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और अंत्योदय की भावना से कल्याणकारी योजनाओं को साधनहीन परिवारों तक पहुंचाने पर भी सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed